चौमहला में भाजपा मंडल की विशाल तिरंगा यात्रा

0
135
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

झालावाड़हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस से पूर्व चौमहला कस्बे में भाजपा मंडल की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में डग विधायक मुख्य अतिथि रहे और नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी एवं तिरंगा यात्रा संयोजक अरविंद अग्रवाल ने किया।

यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी ने कहा कि अखंड भारत संकल्प सिर्फ विचार नहीं, बल्कि इसे साकार करने के लिए हर देशवासी के दिल में देशभक्ति की भावना जागृत होनी चाहिए और आगामी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प लेना चाहिए।

यात्रा का मार्ग

तिरंगा यात्रा कुंडला रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर गायत्री मंदिर, कोलवी रोड, झंडा चौक, कुंडला रोड से होते हुए पुनः राधा कृष्ण मंदिर पर संपन्न हुई।

उद्देश्य

इस यात्रा का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान के तहत आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना और आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को याद करना था। यात्रा के दौरान डीजे पर देशभक्ति गीत बजते रहे और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे “भारत माता की जय” के नारे लगाते पैदल आगे बढ़ रहे थे, जबकि पीछे वाहन रैली चल रही थी।

प्रमुख उपस्थितियाँ

यात्रा में अशोक गायरी, गौतम ओसवाल, हेमराज सिंह, करण सिंह, जगदीश भावसार, वासुदेव विश्वकर्मा, बंशी राठौर, राजेश जैन, आदित्य कटारिया, राजेंद्र नीमा, पंकज पोरवाल, भूपेंद्र सिंह, सुरेश जैन, मनीष मिश्रा, और बंशी महाराज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here