चतरपुरा में पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

0
181
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क


उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक): चतरपुरा ग्राम में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला मुख्यालय के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे टोंक रेफर कर दिया गया।

स्थानीय थाने के एएसआई रतन लाल मीणा ने बताया कि चतरपुरा निवासी कमलेश पुत्र श्रवण लाल ने रिपोर्ट दी कि उसका बड़ा भाई हेमराज रोज सुबह पूजा-पाठ के लिए बालाजी मंदिर जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, सुबह लगभग पांच बजे, मंदिर पहुंचने पर हीमराज पर गांव के ही प्रेमराज पुत्र सूरज मल, ब्रजबिहारी पुत्र प्रेमराज, और जगदीशी पत्नी प्रेमराज ने पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

इस हमले में हीमराज गंभीर रूप से घायल हुआ। परिजनों ने उसे तुरंत उनियारा चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे टोंक रेफर किया गया।

स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here