चारागाह भूमि पर अतिक्रमणों की शिकायतों पर प्रशासन हुआ सक्रिय

0
193
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

:-फुलेरा,जयपुर ग्रामीण

:वार्ड नंबर 2 की चारागाह भूमि पर सेटलमेंट विभाग के अधिकारियों ने किया सीमाज्ञान,
:- सरकारी 8.4216 एकड़ चारागाह आरक्षित भूमि पर पिछले कुछ समय से  आ रही थी अतिक्रमण की शिकायतें,
खबर जयपुर के फुलेरा से है जहाँ वार्ड नंबर 2 स्थित खसरा नंबर 1092/240 की 8.4216 एकड़ चारागाह आरक्षित भूमि पर पिछले कुछ समय से लगातार अतिक्रमण की शिकायतें सामने आ रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर के आदेश पर उक्त भूमि का मंगलवार को सीमाज्ञान किया गया।
सीमाज्ञान की प्रक्रिया सेटलमेंट विभाग से आये आईएलआर भू-अभिलेख निरीक्षक की अगुवाई में की गई। इस मौके पर चिराग, गिरदावर धन्नाराम मीणा, अशोक कुमार सैनी, फुलेरा पटवारी अलीशा चौधरी, नगर पालिका एएसआई राकेश, वरिष्ठ प्रारूपकार सौम्या वर्मा, वार्ड पार्षद त्रिलोक भाटी,जमादार सचिन तथा पालिका की टीम मौजूद रही। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय निवासियों में संतोष देखा गया। अब सीमाज्ञान के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जल्द की जाएगी ।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here