चारू गुप्ता बनी अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष

0
189
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (विनोद सेन) । अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एन.के.गुप्ता, महामंत्री गोपाल गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की सहमति से समाज सेविका चारु गुप्ता को महिला ईकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुप्ता विगत 15 वर्षों से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र सहित सामाजिक उत्थान को लेकर सक्रिय है। उन्होंने जरूरतमंद महिलाओ तथा बच्चो के कल्याण के अनेक अभियानो मे सक्रिय भूमिका निभाई है।

वैश्य फेडरेशन के अंकुर बोरदिया ने बताया कि  चारु गुप्ता को महिला प्रदेश अध्यक्ष बनने पर फेडरेशन के संभागीय अध्यक्ष एवं सांसद दामोदर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश कोठारी, प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी, संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र डाणी, जिलाध्यक्ष रामेश्वर काबरा, महामंत्री ललित अग्रवाल, महिला संभागीय अध्यक्ष मधु जाजू, महिला जिलाध्यक्ष लीला राठी, युवा जिलाध्यक्ष राघव कोठारी सहित अनेक पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here