Home crime चार बदमाश दो अवैध देशी कट्टे, जिंदा कारतूस , पिस्टल और ,...

चार बदमाश दो अवैध देशी कट्टे, जिंदा कारतूस , पिस्टल और , भारी मात्रा में हथियारों सहित गिरफ्तार

0

 अवैध हथियार एवं फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
झुंझुंनू। (सुनील शर्मा) जिले की चिड़ावा, पिलानी, सदर, गुढ़ागौड़जी व बुहाना थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में दो अवैध देशी कट्टे, एक जिंदा कारतूस, एक अवैध व एक लाइसेंस शुदा पिस्टल एवं 10 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन व एक धारदार हथियार जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिक को निरुद्ध किया है।

एसपी शरद चौधरी ने बताया कि आगामी विधानसभा उपचुनाव को मध्य नजर रखते हुए सभी थाना पुलिस एवं एजीटीएफ को अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों की पालना में अवैध हथियारों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।

चिड़ावा पुलिस ने अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित नाबालिग को किया निरुध्द

रविवार को कांस्टेबल महेंद्र कुमार को मुखबिर से मिली सूचना पर एएसआई ओमप्रकाश सिंह मय टीम द्वारा आदर्श कॉलोनी हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे एक नाबालिक को डिटेन कर उसके पास से एक देशी कट्टा लोडेड जप्त किया गया, जिसमें एक कारतूस मिला।

पिलानी पुलिस ने देशी कट्टे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

एसएचओ पिलानी नारायण सिंह मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी केशव उर्फ चीनू नायक पुत्र विनोद (19) निवासी देवरोड को राजगढ़ रोड बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा जप्त किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version