लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
चाकसू ,जयपुर। जयपुर जिले के चाकसू क्षेत्र में बरखेड़ा चंदलाई टोल प्लाजा पर तीन स्टाइगर लेन की शुरुआत कर दी गई है। नई लेन शुरू होने से अब देवली से जयपुर आने–जाने वाले वाहनों को टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
तीनों स्टाइगर लेन का संचालन गुरुवार शाम से शुरू कर दिया गया।
टोल प्लाजा के लाइजनिंग मैनेजर अरविंद गौतम ने बताया कि नई व्यवस्था से ट्रैफिक सिस्टम में सुधार होगा और वाहनों की आवाजाही सुगम बनेगी।
