Home latest कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने होनहार विद्यार्थियों का किया सम्मान

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने होनहार विद्यार्थियों का किया सम्मान

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

‘शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में नैतिक संस्कारों का होना भी आवश्यक’- कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत

चामुंडेरी (पाली) । बाली विधानसभा क्षेत्र के गांव चामुंडेरी में श्री मारू कुमावत सेवा संस्थान बारी परगना के तत्वावधान में आठ गांवों का प्रथम स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नाणा, आमलिया, चामुंडेरी, भंदर, सेंदला, बेड़ा, भाटूंद और बलवना गांवों से सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रहे। समारोह में श्री श्री 1008 गोविंद वल्लभ दास जी महाराज ने विशिष्ट सानिध्य प्रदान कर उपस्थित जनसमूह को आशीर्वाद दिया।

प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके परिजन शामिल हुए।

शिक्षा और संस्कार दोनों जरूरी: मंत्री

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि शिक्षा वह सशक्त माध्यम है जो व्यक्ति, परिवार और समाज की तकदीर बदल सकती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल साक्षर नहीं बल्कि उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में नैतिक संस्कारों का होना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

मंत्री ने कहा कि आठ गांवों का यह प्रथम स्नेह मिलन सामाजिक एकता का प्रतीक है और इससे समाज में एकजुटता मजबूत होगी। उन्होंने समाज से कुरीतियों को समाप्त कर विकास की दिशा में आगे बढ़ने की अपील भी की।

समाजसेवियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में समाजसेवी लादुराम मुलेवा, नारायण लाल गहलोत (अध्यक्ष, कुमावत सेवा संस्थान सुमेरपुर), जवानमल परमार, पुखराज टांक, भामाशाह प्रताप भूराजी मुलेवा, नारायण लाल जीवाजी सोलंकी, मगनलाल जसाजी सुंदेशा, चंपालाल चांदोरा, राष्ट्रपति सम्मानित ओमप्रकाश आचार्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version