ब्यावर में करंट से बालक की मौत, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप

0
43
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ब्यावर । रिपोर्टर – हेमन्त साहू
ब्यावर की सज्जन कॉलोनी में बिजली पोल में करंट प्रवाहित होने से 14 वर्षीय बालक लवेश सांखला की मौत हो गई। मृतक गजानंद सांखला का पुत्र था। बताया जा रहा है कि वह बिजली के पोल के संपर्क में आने से मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों व माली समाज ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि क्षेत्र में कई जगह बिजली की तारें नीचे लटक रही हैं और खंभों में करंट आने की शिकायतें कई बार विभाग को दी गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही के कारण एक मासूम की जान चली गई।

परिजनों ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। उनकी मांग है कि पहले विभागीय अधिकारी अपनी गलती स्वीकार करें और जवाबदेही तय करें। फिलहाल लवेश का शव राजकीय चिकित्सालय, ब्यावर की मॉर्च्युरी में रखा गया है। वहीं, स्थानीय लोग और माली समाज के सदस्य रात से ही धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रशासन की ओर से मामले को शांत कराने के प्रयास जारी हैं, लेकिन ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here