लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। गणेश चतुर्थी महोत्सव पर शहर के मंदिरों व घरों में श्री गणपति भगवान की पूजा आराधना करते हुए आध्यात्मिक वातावरण में गणेश जी की स्थापना की गई।शहर के सूरजपोल गेट स्थित प्राचीन श्री प्रसन्न गणपति में अल सुबह से दिन भर भक्तों की भीड़ दिखाई दी।
विनायक जी के भक्तों ने प्रथम पूज्य भगवान गणेश के मोदक, चूरमे ओर नारियल का भोग लगाकर खुशहाली की कामना की। प्रसन्न गणपति मंदिर के महंत फतह गिरी के सानिध्य में रिद्धि सिद्धि के दाता की विशेष पूजा अर्चना की गई। भगवान गणपति के दर्शनों के लिए भक्तों की लम्बी कतार सुबह से अब तक जारी है। प्रसन्न गणपति मंदिर सहित शहर के अन्य गणपति मंदिर में दिनभर गणपति बप्पा के जयकारे गूंजेंगे। शहर में गणपति महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।
