ब्रिटिश काल से चली आ रही ऐतिहासिक रेलवे रामलीला में सीता हरण का मंचन

0
39
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लोकेशन : फुलेरा, जयपुर | रिपोर्ट : हेमन्त शर्मा

फुलेरा। रेलवे रामलीला एवं सांस्कृतिक कमेटी के तत्वावधान और निदेशक राजेश शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को ऐतिहासिक रेलवे रामलीला का मंचन जारी रहा। इस अवसर पर रंगमंच पर श्रीराम का पंचवटी प्रवेश, शूर्पणखा का नाक-कान काटना, खर-दूषण वध, रावण-शूर्पणखा व रावण-मारीच वार्ता, माता सीता का हरण, रावण-जटायु युद्ध और जटायु वध जैसी महत्वपूर्ण लीलाओं का प्रभावी प्रस्तुतीकरण स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया।

रामलीला में रावण की भूमिका दैनिक भास्कर संवाददाता संजय शर्मा ने निभाई। वहीं, नवरात्रों के दौरान प्रतिदिन माताजी की विशेष झांकी भी कलाकार योगेश गुर्जर द्वारा सजाई जा रही है। शुक्रवार को विधायक निर्मल कुमावत, भाजपा पार्षद सरदार चौधरी व अन्य कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती में भाग लिया।

50 फुट ऊंचे बिजली के तारों पर उड़ान का रोमांच

फुलेरा की इस रामलीला की खासियत यह है कि यहां कलाकार उड़ान निर्देशक मदनमोहन बब्बू के मार्गदर्शन में 50 फुट ऊंचे बिजली के तारों पर साहसिक हवाई प्रदर्शन करते हैं। रेलवे विभाग के सहयोग से वर्षों से जारी यह अनोखी परंपरा दर्शकों को रोमांचित करती है।

ब्रिटिश काल से चली आ रही यह ऐतिहासिक रेलवे रामलीला आज भी अपनी भव्यता, धार्मिकता और साहसिक मंचन के कारण दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं और दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here