लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
राजस्थान पथ परिवहन निगम के बूंदी आगार द्वारा दो नई बस सेवा शुरू की गई हैं ।जो 1 अप्रेल से नियमित रूप से संचालित होंगी ।बूंदी आगार के मुख्य प्रबन्धक घनश्याम गौड़ ने बताया कि बूंदी से सवाईमाधोपुर वाया हिंडौली, नेंनवां बस सुबह 7 बजे बूंदी से प्रस्थान कर सवा 8 बजे हिंडोली,10बजे नेंनवां,10बजकर 45मिनिट पर उनियारा,11 बजे अलीगढ़, तथा साढ़े 11 बजे सवाईमाधोपुर पहुंचेगी ।वहां से दोपहर साढ़े 3 बजे रवाना होकर 4 बजे अलीगढ़, साढ़े 4 बजे उनियारा ,नेंनवां शाम 5 बजे,7 बजे हिंडोली तथा शाम साढ़े 7 बजे बूंदी पहुंचेगी ।उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दूसरी बस सेवा बूंदी से जयपुर वाया हिंडोली, नेंनवां, धाड़ शुरू की गई है जो बूंदी से दोपहर 3 बजे रवाना होकर हिंडोली साढ़े 3,नेंनवां शाम 5 बजे,धाड़ 6 बजे,धुँवाकला सवा 6 बजे,छान 6 बजकर 45 मिनिट,टोंक साढ़े 7 तथा जयपुर रात साढ़े 9 बजे पहुंचेगी ।उक्त बस जयपुर में रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह 7 बजकर 20 मिनिट पर रवाना होकर 9 बजकर 25 मिनिट पर टोंक,छान 10 बजे, धुँवाकला साढ़े 10,धाड़ 10 बजकर 45 मिनिट ,नेंनवां दोपहर 12 बजे हिंडोली 1 बजकर 10 मिनिट तथा2 बजे बूंदी पहुंचेगी ।उन्होंने बताया कि इन नई बस सेवा के शुरू होने से उक्त मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी लाभ होगा ।
