भाजपा प्रदेश कार्यालय में संविधान गौरव अभियान का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आज

0
92
- Advertisement -

 

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,। (आर एन सांवरिया)

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की ओर से शनिवार को प्रदेश कार्यालय में संविधान गौरव अभियान का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ होंगे। केंद्रीय स्तर पर पूरे देश में संविधान गौरव अभियान का कार्यक्रम 11 से 25 जनवरी तक आयोजित किया गया है। इस क्रम में प्रदेश में सभी जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जिला स्तर पर गोष्ठियां आयोजित की गई।
उदयपुर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, कोटा में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णापाल गुर्जर तथा सीकर में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में 16 से 20 जनवरी तक मंडल टीमों द्वारा अनुसूचित जाति एवं जन जाति की बस्तियों में संपर्क कर बैठकें आयोजित की गई। युवा मोर्चा के द्वारा 15 से 20 जनवरी तक स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थाओं में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति छात्रावासों एवं कॉलेजों में संपर्क अभियान चलाकर संविधान के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। अभियान के दौरान 25 जनवरी को सभी मंडलों एवं बूथ स्तर पर संविधान की प्रस्तावना एवं नीति निर्देशक तत्वों का वाचन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय संविधान गौरव अभियान समिति का गठन किया गया था। इसमें धोद विधायक गोरधन वर्मा को संयोजक तथा प्रदेश पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सौरभ सारस्वत, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची एवं आईटी सेल के जयपुर सभांग संयोजक श्रीराम दुसेजा को सदस्य बनाया गया था। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के लिए दो दिन से तैयारी बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here