लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमन्द (गौतमशर्मा)। जिले के बिनोल में वीर शहीद नारायण लाल गुर्जर की मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम के उपलक्ष में गुरुवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें राजसमंद जिले से अनेक टीमों ने भाग लिया। प्रथम सेमीफाइनल खटामला और वासनी की टीम के मध्य हुआ जिसमें वासनी टीम विजेता रही। इसी क्रम में दूसरे सेमीफाइनल में मेरडा का स्थानीय पंचायत बिनोल की टीम से मुकाबला हुआ जिसमें मेरडा विजय रही, फाइनल मुकाबला मेरड़ा और वासनी के मध्य हुआ जिसमें वासनी टीम ने बाजी मारी । कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिनाेल के सरपंच रामलाल गुर्जर ,भामाशाह भेरुलाल पोखरना,चांदमल पोखरना, प्राचार्य संदीप अग्रवाल,विकास पालीवाल ,मुकेश गुर्जर , वीरांगना मोहनी देवी पुत्री हेमलता, अमर सिंह राठौड़,पंकज पालीवाल, रतन पालीवाल,कपिल पालीवाल,देवी लाल सेन,अरविंद गिरी,नारायण मेवाड़ा, भरत गुर्जर,कपिल दाधीच,दिनेश गुर्जर, चंपालाल, रूपलाल, पवन, गोटू लाल व समस्त बिनोलवासी उपस्थित रहे कार्यक्रम में कार्यक्रम में रेफरी की भूमिका प्राचार्य कैलाश चंद शर्मा और शारीरिक शिक्षक शंभू सिंह तंवर ने निभाई| इस तरह वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक आयोजन हुआ।
कल निकलेगी भव्य रैली-शहीद नारायण लाल गुर्जर मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शुक्रवार को सुबह9 बजे सियाणा से वासणी होते हुए बिनोल तक विशाल रैली निकाली जाएगी बाद में शाम को एक शाम शहीदों के नाम विशाल भक्ति संगीत भजन संध्या होगी जिसमें गायक कलाकार गोकुल शर्मा, गायिका मंजू गुर्जर द्वारा जोरदार प्रस्तुतियां दी जाएगी।
वही 15फरवरी को मूर्ति का अनावरण होगा जिसमें उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, राजसमन्द सांसद महिमा कुमारी मेवाड़,नाथद्वारा विधायक विश्व प्रताप सिंह मेवाड़, राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेष्वरी, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह, भीमविधायक हरिसिंह रावत, जिला प्रमुख रतनी देवी चोधरी, उपजिला प्रमुख सोहनी देवी गुजर्र आदि अन्य अथिति शिरकत करेंगे।

















































