लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जनता को योजनाओं और नीतियों की जानकारी देने का उद्देश्य
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पादूकलां
निकटवर्ती ग्राम पंचायत बिखरनियां कलां में रविवार को भाजपा की ओर से जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा सरकार के दो वर्षों के सुशासन की उपलब्धियों को कांग्रेस के पांच वर्षों के कार्यकाल से तुलना कर आमजन को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता में फैलाए जा रहे दुष्प्रचार पर रोक लगाना और सरकार की योजनाओं व नीतियों की सही जानकारी देना था।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का संकल्प जमीन पर उतरता दिखाई दे रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा गया कि पहले योजनाओं का लाभ भ्रष्टाचार और जातिवाद-परिवारवाद के चलते सीधे लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पाता था। भाजपा सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था लागू कर योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुँचाया है।
इस अवसर पर प्रशासक राजू देवी लोमरोड़, समाजसेवी भीयाराम लोमरोड़, मंडल सदस्य दिलीप सिंह, गजानंद, गोपालराम फोजी, बालाराम भाम्बू, सुमित, कैलाश रैदास, प्रमोद, रामनिवास बुगालिया, मोतीराम लोमरोड़, नागरमल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा शक्ति मौजूद रही।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा के पक्ष में एकजुटता व्यक्त करते हुए सभी ने “जय भाजपा, तय भाजपा” के नारे लगाए।











































