बिजली का काम कर रहे अधिकारी एवं कर्मचारियों पर ग्रामीणों का हमला भाग कर बचाई जान

0
125
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रिपोर्ट – राजेंद्र शर्मा जती

भरतपुर – चिकसाना थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। हमले में एक्सईएन और एक कर्मचारी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आक्रोशित थे और पुलिस के सामने ही कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लिया। घायल अधिकारियों और कर्मचारियों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फोटो और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

JEN गणपत लोधा ने बताया कि फुलवारा से चकुंदरा तक 33 केवी बिजली की लाइन डाली जा रही थी। मजदूर चकुदंरा गांव के एक खेत में बिजली का पोल लगा रहे थे। इस दौरान वहां कुछ ग्रामीण पहुंच गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने मजदूरों के साथ मारपीट कर दी। मजदूरों ने अपने ठेकेदार हरिओम तिवारी को फोन कर घटना के बारे में बताया। जिसके बाद ठेकेदार हरिओम तिवारी, XEN केवल वर्मा, JEN गणपत लोधा, कर्मचारी यतेंद्र कुमार और 2 लाइन मैन मौके पर पहुंचे।सभी बिजली विभाग के अधिकारी ग्रामीणों से बात कर रहे थे। तभी तीन लोग बाइक से खेत पर आये और उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बचने के लिए खेत में भागने लगे। चकुंदरा बिजली घर में घुस कर बिजली विभाग के कर्मचारियों अपनी जान बचाई।पुलिस ने मौके से 8 से 10 ग्रामीणों को लिया हिरासत मेंइस दौरान XEN केवल वर्मा अपने दो कर्मचारियों के साथ चिकसाना थाने पहुंचा। जिसके बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया। तब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची। जिसके बाद ग्रामीण पुलिसकर्मियों से बदतमीजी करने लगे। तब पुलिसकर्मियों ने 8 से 10 ग्रामीणों को हिरासत में लिया। XEN केवल वर्मा ने चिकसाना थाने में 25 से 30 ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत दी है।

थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया कि दोपहर दो बजे सूचना मिली कि बिजली कर्मचारियों के साथ चक उन्दरा गांव में मारपीट हो रही है।पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे, 40 – 50 महिला पुरुष मिले जो आक्रोशित थे।जिनसे समझाइश की गई है।उन लोगों ने कहा कि हम अपनी जमीन में बिजली का पोल और तार नहीं लगाने लगाने देंगे।आज तो बिजली वालों को मार कर छोड़ेंगे।उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया।लेकिन वह नहीं माने तो कंट्रोल रूम को सूचना दी।सूचना पर अतिरिक्त जाप्ता, क्यूआरटी जाप्ता भी मौके पहुंचा।

जब पुलिस ने जानकारी की तो फुलवारा जीएसएस से लेकर चक उन्दरा जीएसएस तक 33 केवी की लाइन बिजली अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा डालने का काम किया जा रहा था। इन लोगों द्वारा लाठी डंडों से हमला कर एक्सईएन और एक कर्मचारी इस हमले में घायल हो गए।उनके हाथ शिर में चोट आई है,जिनका प्राथमिक उपचार कराने के बाद मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है। उनकी ओर से मामला दर्ज कराया गया है।इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा फोटो और वीडियो है जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here