बिहार का मजदूर एक रात में बना ख़रबपति

0
195
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गंगापुर सिटी से खबर

मजदूर के बैंक खाते में आए खरवाें रुपए,मजदूर बना खरबपति–05.08.25 अचानक इतना पैसा अपने अकाउंट में देख चौका मजदूर। 

रकम की राशि भी नहीं गिन पा रहे लोग

बैंक की लापरवाही या साइबर फ्रोड,जांच का विषय

गंगापुर सिटी। के निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय में कार्य कर रहे एक मजदूर की किस्मत उस वक्त चमक गई, जब एक रात उसके खाते में इतनी रकम जमा हो गई जिसे वह गिन भी नहीं पा रहा है ।

जानकारी के अनुसार बिहार के जिला जमुई के गांव अर्सर का रहने वाला मजदूर टेनी मांझी इन दिनों अपने अन्य साथियों के साथ गंगापुर सिटी में बन रहे नए जिला चिकित्सालय में मजदूरी करता है। अचानक उसे पता चला कि उसके खाते में इतना बैलेंस है कि उस रकम को वो गिन भी नहीं पा रहा है।

टेनी का कहना है कि वो जब अपना बैलेंस चेक कर रहा था तब उसे इस बात का पता चला।

बैलेंस में दिखाई गई रकम देखते ही टेनी के होश उड़ गए। टेनी पढ़ा लिखा नहीं है तो उसने किसी अन्य साथी को ये दिखाया तो पता चला कि उसके खाते में साढ़े दस अरब से ज्यादा पैसा है ।ये सुनते ही टेनी के होश उड़ गए।
उसे समझ नहीं आया कि वो क्या करे।

टेनी ने बताया कि उसका कोटक महिंद्रा बैंक,मुंबई में खाता है, और इसी खाते से वो लेन–देन करता है,
टेनी के इसी खाते में लगभग 7–8 दिन पहले यह रकम आई है ।

* बैंक ने किया खाता सीज

टेनी मांझी, उम्र 31 वर्ष, पिता कालेश्वर मांझी

टेनी करीब 15 दिन पहले बिहार से गंगापुर सिटी आया था।

इतनी रकम की जानकारी मिलते ही कोटक महिंद्रा बैंक की मुंबई ब्रांच ने खाते को सीज कर दिया है।

*बैंक खाते में अचानक आई बड़ी रकम से मचा हड़कंप
जांच में जुटी बैंक और सुरक्षा एजेंसियां*

गरीब मजदूर के खाते में अरबों की रकम आने से मचा हड़कंप

खाते में अचानक साढ़े 10 अरब रुपये आने से मजदूर के उड़े होश
जमुई (बिहार) / गंगापुर सिटी (राजस्थान)

बिहार के एक मामूली मजदूर को उस समय तगड़ा झटका लगा जब उसे अपने बैंक खाते में साढ़े दस अरब रुपये आने का SMS मिला। रकम इतनी बड़ी थी कि न सिर्फ मजदूर बल्कि कोई भी सामान्य व्यक्ति उसकी गिनती नहीं कर सकता।

कौन है ये मजदूर?

➡️ नाम: टीनू मांझी
➡️ पिता का नाम: कालेश्वर मांझी
➡️ उम्र: 31 वर्ष
➡️ निवास: गांव अर्सर, जिला जमुई, बिहार
➡️ वर्तमान ठिकाना: डीबस्या गांव, गंगापुर सिटी (राजस्थान)
➡️ पेशा: दिहाड़ी मजदूरी

टीनू अभी गंगापुर सिटी में एक भवन निर्माण स्थल पर मजदूरी कर रहा है। वो करीब 15 दिन पहले ही बिहार से यहां मजदूरी के लिए आया है।

7 दिन पहले टीनू मांझी के मोबाइल पर एक SMS आया, जिसमें दिखाया गया कि उसके कोटक महिंद्रा बैंक खाते में 10.5 अरब रुपये (यानी 1050 करोड़) से ज्यादा की राशि जमा हो गई है।

टेनी मांझी के पास पहले खाते में सिर्फ 500 रुपए थे। ऐसे में एक आम मजदूर के लिए इतनी बड़ी रकम देखना हैरान कर देने वाला था।

उसे यह भी समझ नहीं आया कि इतने पैसे आखिर कहां से और क्यों आए? और ₹1 के पीछे कितनी बिंदियां (शून्य) लगी हैं, ये भी वह नहीं समझ सका।

बैंक और एजेंसियों की कार्रवाई

कोटक महिंद्रा बैंक (मुंबई) ने खाते में अचानक आई बड़ी रकम को देखते हुए टीनू का खाता तुरंत सीज कर दिया।

अब टीनू को बैंक और इनकम टैक्स विभाग की तरफ से नोटिस भी भेजा गया है, जिसमें पूछा गया है कि यह पैसे कहां से और किस स्रोत से आए?

आशंका जताई जा रही है कि यह मामला किसी मनी लॉन्ड्रिंग या तकनीकी गलती से जुड़ा हो सकता है। जांच एजेंसियां सक्रिय हो चुकी हैं।

मानसिक दबाव में मजदूर

मजदूरी कर किसी तरह दो वक्त की रोटी कमाने वाला टेनी मांझी आज मानसिक तनाव में है। न वो समझ पा रहा है कि क्या हुआ, और न ये कि आगे क्या होगा।

एक ओर अरबों की रकम देखकर हैरानी, दूसरी ओर जांच और नोटिस के डर से परेशानी।

अब क्या

बैंक ने खाता सीज कर दिया है
इनकम टैक्स विभाग कर रहा है जांच मजदूर के गांव और गंगापुर सिटी में फैली चर्चा की लहर

स्थानीय लोग कह रहे हैं:

फिलहाल जांच जारी है। टीनू मांझी के खाते में आई इस भारी-भरकम रकम की असलियत क्या है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here