Home latest बिचडली तालाब की चादर और पाल की मरम्मत की मांग

बिचडली तालाब की चादर और पाल की मरम्मत की मांग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ब्यावर (हेमन्त साहू)।
ब्यावर स्थित बिचडली तालाब की चादर और पाल की जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों ने चिंता जताई है। बुधवार को स्थानीय निवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इसकी शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की।

तालाब की स्थिति बेहद खराब

ज्ञापन में बताया गया कि पहले तालाब की चादर की चौड़ाई और लंबाई लगभग 150 फीट थी, जो अब घटकर मात्र 30 फीट रह गई है। इसी प्रकार चादर की चौड़ाई 20 फीट से घटकर अब 6 फीट रह गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चादर और पाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

यदि चादर टूट गई तो बिजयनगर रोड स्थित कॉलोनियां जलमग्न हो सकती हैं, विशेषकर अन्नपूर्णा विस्तार क्षेत्र की कॉलोनियों में भारी समस्या उत्पन्न हो सकती है और जनहानि की आशंका भी है। आगामी दिनों में आयोजित होने वाले तेजा मेले में भी हादसे की संभावना जताई गई है।

बजट स्वीकृत, लेकिन कार्य अधर में

क्षेत्रवासियों ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तालाब और पाल की मरम्मत के लिए 1.5 करोड़ रुपये का बजट पास किया था, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। साथ ही पाल के पास सीमेंटेड सड़क बनवाने की भी मांग की गई।

ज्ञापन देने वाले

ज्ञापन देने वालों में पूर्व पार्षद नीरू चौहान, चेतन चौहान, नरेन्द्र चौहान, तरुण चौहान, महेंद्र सोनी, प्रमोद कुमार, खुशीराम, घनश्याम, कैलाश चौहान, जगदीश सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version