लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सत्यनारायण सेन, गुरला
भीलवाड़ा। राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन (रजि.) ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए भीलवाड़ा जिले में लादू लाल सेन को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के जिला अध्यक्ष रतन लाल आचार्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बालू सिंह ओझा के आदेशानुसार इस संबंध में आधिकारिक कार्यालय आदेश जारी किया।
जारी आदेश के अनुसार, पुर निवासी एवं श्री बिलासी राम सेन के पुत्र लादू लाल सेन को संगठन के विधान एवं संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत जिला उपाध्यक्ष, भीलवाड़ा के पद पर मनोनीत किया गया है।
संविधान और संगठन के नियमों के पालन के निर्देश
जिला अध्यक्ष रतन लाल आचार्य की ओर से जारी नियुक्ति आदेश में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को देश के संविधान और संगठन के नियमों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संगठन के हित में निरंतर कार्य करते हुए समाजसेवा में सक्रिय योगदान देने की अपेक्षा जताई गई है।
विभिन्न अधिकारियों को भेजी नियुक्ति की प्रतिलिपि
नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिला कलेक्टर भीलवाड़ा, जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा, संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यालय पत्रावली को सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
लादू लाल सेन की नियुक्ति पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
