Home latest भीषण गर्मी में डंपयार्ड कर्मियों की मदद को आगे आया जायंट्स ग्रुप...

भीषण गर्मी में डंपयार्ड कर्मियों की मदद को आगे आया जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्टर : बृजकिशोर पारीक

जोधपुर। भीषण गर्मी के बीच शहर के डंपयार्ड में कार्यरत श्रमिकों और कचरा बीनने वाले लोगों की सहायता के लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज ने सेवा कार्य किया। संस्था की ओर से डंपयार्ड क्षेत्र में छाया और पेयजल की व्यवस्था कर राहत पहुंचाई गई।

संस्था द्वारा श्रमिकों के लिए पर्दे, बांस-बल्लियां, लोहे के पाइप तथा 10 पानी की मटकियां भेंट की गईं, ताकि गर्मी से बचाव हो सके।

संस्था की सदस्य तारा सोलंकी, अंजू बुरड़ और जया जैन ने बताया कि सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहयोग पहुंचाना आवश्यक है।

फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने कहा कि छोटी-छोटी सेवाएं भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। डंपयार्ड में लगातार कार्य करने वाले श्रमिकों को यह सुविधा उपलब्ध कराना उनकी सुरक्षा, सम्मान और मानवीय गरिमा के प्रति संवेदनशील पहल है।

इस दौरान शिशिर पुरोहित, जया जैन, अंजू बुरड़, आशु सिंह, लीना, सोनल, तारा सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version