Home education भीलवाड़ा साइकिल क्लब ने निकाली फिटनेस साइकिल रैली

भीलवाड़ा साइकिल क्लब ने निकाली फिटनेस साइकिल रैली

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस की गतिविधियों में आज भीलवाड़ा साइकिल क्लब ने जनभागीदारी निभाते हुए शहर में फिटनेस साइकिल रैली का आयोजन किया।

भीलवाड़ा साइकिल क्लब के प्रभारी अरुण संतोष मुछाल के अनुसार, रैली जिला कलेक्टर कार्यालय से सुबह 7:30 बजे शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट कार्यालय पर संपन्न हुई। रैली को जिला भाजपा अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत, और जिला परिषद के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कैप्टन दिनेश चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में नन्हे बच्चे, युवा वर्ग, बुजुर्ग, रिटायर्ड अधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठन, विद्यालय और महाविद्यालय के छात्र एवं आमजन ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने रास्ते में फिटनेस, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाए।

इस अवसर पर रैली में बाबूलाल जाजू, राकेश सक्सेना, मदन खटोड़, सत्यनारायण राठी, राजकुमार अजमेरा, मनोहर डुमोलिया, अमित पुरोहित, डॉ. फरियाद मोहम्मद, डॉ. हेमेंद्र कौशिक, नरेश बाहेती, साइकिल मैन मुकेश कुमावत, हस्तीमल भलावत, ओमप्रकाश काबरा, मुकेश सामरिया, लवकुश काबरा, रक्षित सूत्रकार, रामचंद्र मूंदड़ा, गिरिराज कुमावत सहित विभिन्न खेल कोच, स्काउट गाइड और एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।

यह रैली न केवल खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने का अवसर थी, बल्कि समाज में स्वास्थ्य और सामुदायिक जागरूकता फैलाने का भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version