भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल से नई रेलवे लाइन स्वीकृति की मांग की

0
116
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सांसद अग्रवाल से भीलवाड़ा से कुंवारियां वाया गुरला, कारोई,गंगापुर पोटला ,कुरज नई रेलवे लाइन की मांग

भीलवाड़ा, गंगापुर और गुरला से एक प्रतिनिधिमंडल भीलवाड़ा से कुंवारिया वाया गुरलां, कारोई ,गंगापुर ,पोटला, कुरज नई रेल लाइन स्वीकृति के लिए भीलवाड़ा सांसद व रेलवे स्थायी कमेटी के सदस्य दामोदर अग्रवाल से नई रेलवे लाइन स्वीकृति की मांग की। प्रतिनिधि मंडल भीलवाड़ा पहुंचा किसी कारणवश सांसद महोदय से तो मुलाकात नहीं हुई पर उनके मीडिया प्रभारी विनोद झुरानी से मुलाकात हुई उनको ज्ञापन दिया।

नई रेलवे लाइन की जानकारी साझा की और मीडिया प्रवक्ता ने बताया कि आपका पत्र सांसद साहब के पास पहुंचा देंगे बहुत जल्द आपकी विशेष मुलाकात सांसद महोदय और स्थाई समिति सदस्य रेलवे दामोदर जी अग्रवाल से करवाएंगे हालांकि प्रतिनिधि मंडल ने अपना ज्ञापन और अपनी मांग सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी द्वारा अग्रवाल साहब तक पहुंचा दी है क्षेत्र के विकास, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, साथ ही देश की कनेक्टविटी बढ़ेगी,प्रर्यटन बढेगे , धार्मिक स्थल का विकास होगा नई रेलवे लाइन होने पर इसके लिए भविष्य में भी सांसद महोदय, रेलवे मंत्री, प्रधानमंत्री से नई रेलवे लाइन की स्वीकृति के लिए ज्ञापन प्रेषित करेंगे और हम सभी प्रयासरत हैं सभी क्षेत्र वासियों और जागरूक लोगों का सहयोग लेगे।

रेलवे संघर्ष समिति के रामप्रसाद माली ने बताया कि भारत की सबसे पुरानी प्रतीक्षारत रेल लाइन की मांग पिछले 48 वर्षों से की जा रही हैं परंतु राजनीतिक नेतृत्व की उदासीनता के चलते यह लाइन स्वीकृत नहीं हो पाई हैं पूर्व में दो बार इस लाइन का सर्वे हो चुका है परंतु किसी भी राजनेता द्वारा रुचि नहीं लेने के कारण रेलवे लाइन की मांग ठन्डे बस्ती में ही पड़ी है।
इस पर हम क्षेत्र के लोगों द्वारा पुनः प्रयास किया जा रहा इस के तहत सांसद महोदय को नई रेलवे लाइन का पत्र दिया।

प्रतिनिधि मंडल में रामप्रसाद माली गंगापुर, सत्यनारायण सेन गुरलां, कन्हैया लाल माली गंगापुर, बंशी लाल रेगर गंगापुर, कालु लाल माली गंगापुर ने नई रेलवे लाइन का ज्ञापन पत्र सोपा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here