Home latest भीलवाड़ा पुलिस प्रशासन ने किया जादूगर आंचल को सम्मानित

भीलवाड़ा पुलिस प्रशासन ने किया जादूगर आंचल को सम्मानित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा, (विनोद सेन) पिछले चार सप्ताहों से भीलवाड़ा में अपने जादुई कौशल और मनोरंजक प्रस्तुतियों से शहरवासियों का स्वस्थ मनोरंजन कर रही अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त जादूगर आंचल ने शनिवार, 14 जून को पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए एक विशेष शो का आयोजन किया।

इस विशेष आयोजन में भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक  धर्मेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पारस मल जैन, रविन्द्र (Addl. SP सीकाऊ/CO कोटड़ी), मनीष जी (CO सिटी), बाबूलाल जी (CO मांडलगढ़), मेघा गोयल (CO मांडल), रविंद्र प्रताप सिंह (CO गंगापुर), श्रद्धा पचोरिया (SHO काछोला), सुरेंद्र सिंह (SHO कारोई) सहित जिले भर के लगभग 450 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

शो के दौरान जादूगर आंचल ने अपनी हैरतअंगेज़ प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुलिस अधिकारियों एवं उनके परिवारों ने इस मनोरंजन से भरपूर संध्या का भरपूर आनंद लिया।

शो के समापन पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस मल जैन ने जादूगर आंचल के शो की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा जादूगर आंचल का भीलवाड़ा में सकारात्मक सामाजिक योगदान और उत्कृष्ट मनोरंजन हेतु विशेष रूप से धन्यवाद प्रकट किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version