लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
ध्वजारोहण से हुआ आगाज, आज सरस्वती पूजन एवं महाप्रसादी का आयोजन
रिपोर्टर: विनोद सेन
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा शहर के पास ईरांस स्थित देवछाया विहार कॉलोनी में स्थित यूनेस्को टेम्पल परिसर पर दो दिवसीय तृतीय पाटोत्सव और बसंत पंचमी महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। समारोह का आयोजन जिला यूनेस्को एसोसिएशन भीलवाड़ा के तत्वावधान में किया गया।
यूनेस्को के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने बताया कि तीसरी बार आयोजित इस महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह की लहर है। कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कर फूलों से सजाया गया।
इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, जिला सचिव जगदीशचंद्र मुंदड़ा, उपाध्यक्ष पुष्पा सुराणा, कोषाध्यक्ष विशाल विजयवर्गीय, संगठन मंत्री कमलेश जाजु, राजेश आचार्य, विद्यासागर सुराणा, रामचंद्र मुंदड़ा, वकिल बंजारा, कन्हैयालाल शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि 23 जनवरी को आयोजित दूसरे दिन बसंत पंचमी महोत्सव के तहत सुबह 10:15 बजे सरस्वती पूजन और 10:30 बजे महाआरती होगी। इसके बाद भक्तों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर धार्मिक आनंद लेंगे।















































