लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
40 विकास कार्यों का होगा उद्घाटन व शिलान्यास
भीलवाड़ा (विनोद सेन)। भीलवाड़ा शहर के वार्ड नंबर 27 के लिए कल का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। बॉलीवुड की चर्चित फिल्म राम तेरी गंगा मैली की अभिनेत्री मंदाकिनी, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर एवं महापौर राकेश पाठक कल भीलवाड़ा पहुंचकर वार्ड नंबर 27 में विभिन्न विकास कार्यों का भव्य उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।
वार्ड नंबर 27 के लोकप्रिय एवं कर्मठ पार्षद श्यामलाल मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में पिछले लगभग पांच वर्षों से चल रही विकास यात्रा अब एक नई ऊंचाई को छूने जा रही है। इस अवसर पर करीब 40 विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए जाएंगे, जो वार्ड की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने वाले साबित होंगे।
पार्षद श्यामलाल मल्होत्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम अरिहंत हॉस्पिटल के पास स्थित सामुदायिक भवन, भीलवाड़ा में आयोजित किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासी शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड 27 में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइटिंग एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को लेकर निरंतर कार्य किया गया है और यह आयोजन उन्हीं विकास कार्यों की एक मजबूत कड़ी है।
इस भव्य आयोजन को लेकर पूरे वार्ड में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पार्षद श्यामलाल मल्होत्रा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 27 विकास की एक नई मिसाल बनता जा रहा है।














































