भरतपुर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

0
113
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दुर्घटना संभावित स्थानों पर बनेगे ऐलीवेटेड रोड व फ्लाईओवर, सभी विभाग जिम्मेदारी से निभाएं भूमिका – जिला कलेक्टर

भरतपुर । जिला कलेक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें प्रमुख चौराहों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर ऐलीवेटेड रोड, फ्लाईओवर और यातायात लाइट लगाने की योजना शामिल है।

कलेक्टर के निर्देश

जिला कलेक्टर ने कहा कि आकस्मिक सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी विभाग पूर्ण जिम्मेदारी और स्वप्रेरणा से कार्य करें।
बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश:

  • राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर डहरा मोड़, ऊँचा नंगला और हलैना पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव भेजा जाए।

  • सारस चौराहा, मेडिकल कॉलेज व इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने ऐलीवेटेड रोड का प्रस्ताव तैयार किया जाए।

  • मलाह पुलिया से शीशम तिराहे तक सर्विस रोड बने ताकि विवाह समारोहों के दौरान यातायात बाधित न हो।

  • राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजा जाए ताकि पशुजनित दुर्घटनाओं पर रोक लगे।

  • राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास अस्थाई अतिक्रमण नियमित रूप से हटाया जाए।

  • घनी आबादी, अस्पताल व स्कूलों के पास साइनबोर्ड व चेतावनी संकेतक लगाए जाएं।

  • दुपहिया चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया जाए।

  • शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में यातायात लाइट स्थापित की जाएं।

क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व ROB निर्माण

कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी को जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों के प्रस्ताव तैयार कर आपदा प्रबंधन विभाग को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कंजोली ROB और रारह ROB के मरम्मत कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और शीघ्र प्रस्ताव भेजने के लिए कहा।

हिट एंड रन मामलों पर राहत

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में हिट एंड रन मामलों में घायलों अथवा मृतकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता समय पर जारी की जाए।

  • प्रत्येक मामले की सूचना संबंधित SHO उपखंड अधिकारी को दें।

  • सभी मामलों को सरकार के पोर्टल पर तुरंत अपलोड किया जाए।

बैठक में मौजूद अधिकारी

इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर शहर राहुल सैनी, अधीक्षण अभियंता सानिवि रिद्धीचन्द मीना, जिला परिवहन अधिकारी अभय मुदगल, एनएचआई के पीडी बी.एस. जोजरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here