लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर में राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ खुलासा वीडियो प्रदर्शित
भरतपुर, राजस्थान। राजेन्द्र शर्मा जती
प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के खुलासे का वीडियो आज जिला कांग्रेस कमेटी भरतपुर मुख्यालय पर बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया।
कांग्रेस संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने बताया कि पीसीसी के निर्देशानुसार यह वीडियो पूरे राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, मीडिया कर्मियों और आम जनता को दिखाया जा रहा है, ताकि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की कथित मिलीभगत से हो रही वोट चोरी की जानकारी दी जा सके।
वीडियो में राहुल गांधी ने बताया कि देश में चुनाव आयोग द्वारा पाँच तरीकों से फर्जी और अवैध वोटर बनाए गए हैं —
-
डुप्लीकेट वोट
-
फर्जी पते
-
एक ही पते पर कई वोट
-
फॉर्म-6 का गलत उपयोग
-
अवैध तस्वीर वाले वोटर
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा ने कहा कि यह वीडियो जल्द ही जिले के सभी ब्लॉक और मंडल स्तर पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
पीसीसी सदस्य साहब सिंह एडवोकेट, जगदीश बंजी, भगवान कटारा, राजीव कुमार, दयाचंद पचौरी, रमेश धावई, निरंजन जघीना, प्रेम प्रजापत, बबीता शर्मा, दिगंबर खटाना, श्यामसिंह गुर्जर, लोकपाल सिंह, अजयपाल दारापुरिया, श्वेता यादव एडवोकेट, अशोक तांबी, दीपेन्द्र बुराबई, गजराज सिंह, बृजभूषण जाटव, दिनेश सोगरवाल, हरिमोहन शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापति, किशन जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में आगंतुकों का आभार संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने व्यक्त किया।












































