लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर।
बृज क्षेत्र के आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिरों में सजावट, अभिषेक, पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। घर-घर में श्रद्धालु आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की तैयारियों में जुटे हैं।
आज जन्माष्टमी महोत्सव के पावन पर्व पर भरतपुर का श्री राधारमण जी का प्राचीन मंदिर विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह भरतपुर का एकमात्र मंदिर है, जहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव दिन में ठीक 12 बजे मनाया जाता है। यह मंदिर भरतपुर के प्रख्यात सर्जन डॉ. डी. डी. गोयल के पूर्वजों की देन माना जाता है।
मंदिर में आज बड़ी संख्या में भक्तजन जुटे और भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। यहां आने वाले श्रद्धालु श्री चरणामृत लेकर ही घर जाते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं।
