Home latest भरतपुर में भू-माफियाओं ने श्मशान-तालाब पर किया कब्जा

भरतपुर में भू-माफियाओं ने श्मशान-तालाब पर किया कब्जा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कलेक्टर से ग्रामीणों ने की शिकायत, अब FIR दर्ज करने के आदेश

भरतपुर। के आराजी सालगा गांव के लोग सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर से शिकायत करते हुे कहा कि कुछ भू माफियाओं ने गांव के श्मशान को तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया है। उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं तो जान से मारने की धमकी देते हैं। इस पर कलेक्टर ने SDM को आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के आदेश दिए।
मामला बरसो ग्राम पंचायत के गांव आराजी सालगा का है। ग्रामीण धर्म सिंह ने बताया- परिसीमन के बाद यह गांव नगर निगम में चला गया है। आराजी सालगा गांव में भू-माफियाओं ने श्मशान पर कब्जा कर रविवार रात उसकी दीवारें और गेट को रात में तोड़ दिया। पहले 2 बार ग्रामीणों ने प्रशासन को इस मामले से अवगत करवाया है। आज गांव के लोग और महिलाएं फिर से कलेक्टर के पास पहुंचे।

ग्रामीण सुंदर सिंह ने बताया- हमारे गांव के श्मशान और तालाब पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। गांव के भू माफियाओं ने पहले तो श्मशान और पोखर पर कब्जा किया और रविवार देर रात जेसीबी मशीन से दीवार और गेट को तोड़ दिया। यह अतिक्रमण आराजी सालगा गांव निवासी जितेंद्र और ईश्वर, और घसोला गांव निवासी बबलू कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version