Home latest भरतपुर में अपनाघर सेवा समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव

भरतपुर में अपनाघर सेवा समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर | रिपोर्ट – राजेन्द्र शर्मा जती

भरतपुर में अपना घर सेवा समिति (महिला एवं पुरुष इकाई) के संयुक्त तत्वावधान में प्रभु प्रकल्प स्थित थियेटर में रविवार को नंदोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में कान्हा और ग्वाल-बालों ने माखन-मिश्री के भोग का आनंद लिया।
राधा-कृष्ण की विविध झांकियों का गीत और नृत्य के माध्यम से सजीव चित्रण किया गया।
एक नाटक द्वारा यह भी दर्शाया गया कि किस प्रकार वासुदेव जी श्रीकृष्ण को गोकुल लेकर पहुंचे।

दही हांडी प्रतियोगिता और भजन संध्या

अपनाघर स्कूल के बच्चों ने कैफेटेरिया में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसे देखकर प्रभुजन और अतिथि मंत्रमुग्ध हो उठे।
इस अवसर पर मनमोहक भजनों और कीर्तन की प्रस्तुतियां भी दी गईं।

प्रभुजन और समिति पदाधिकारियों की सहभागिता

नंदोत्सव में प्रभुजनों के साथ समिति पदाधिकारी और सदस्य भी ब्रज वेशभूषा में नए परिधान पहनकर शामिल हुए और उत्साहपूर्वक नृत्य प्रस्तुत किए।
यशोदा की भूमिका में अपना घर संस्थापिका डॉ. माधुरी भारद्वाज नजर आईं।
इस दौरान महिला इकाई अध्यक्ष माया गुप्ता, कुसुमलता अग्रवाल, अनीता राजौरिया, प्रभा गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

आभार और समापन

कार्यक्रम के समापन पर कुसुमलता अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया और नंदोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले प्रभुजनों और समिति पदाधिकारियों की सराहना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version