Home latest भरतपुर में “अग्र चेतना बाइक रैली” का पोस्टर विमोचन 

भरतपुर में “अग्र चेतना बाइक रैली” का पोस्टर विमोचन 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर (निस) – महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली अग्र चेतना बाइक रैली के पोस्टर का विमोचन अग्रवाल युवा महासभा कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल की अध्यक्षता में मीडिया और समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

रैली का उद्देश्य समाज से कुरीतियों को दूर करना और सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिला अध्यक्ष अतुल मित्तल ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। संरक्षक गिरधारी गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन जी द्वारा समाज में भाईचारे और एकता का संदेश फैलाने पर जोर दिया।

रैली संयोजक यश अग्रवाल ने बताया कि इस बार की रैली पिछले वर्षों की तुलना में और भी भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित की जाएगी।

अंत में ओमप्रकाश सिंघल ने सभी भरतपुरवासी अग्र बंधुओं और अग्र महिलाओं से आग्रह किया कि वे रैली में अधिक से अधिक भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version