वार्षिकोत्सव में भामाशाहों- प्रतिभाओं का सम्मान

0
82
- Advertisement -

 

वार्षिकोत्सव में भामाशाहों- प्रतिभाओं का सम्मान

— विद्यालय के विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव में भामाशाहों एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने विभिन्न राजस्थानी एवं हिंदी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस कार्यक्रम में भामाशाह जगदीश बांगड़वा, नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनारायण प्रजापत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पिपलोदा, जिला मंत्री राजेंद्र रिंगस्या, नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता सीताराम बासनीवाल, महामंत्री राजेश रावत, भंवरलाल जेठीवाल,लादूराम कुमावत, बंशीधर, प्रभुदयाल सेन आदि भामाशाह ने सरस्वती मां की पूजा कर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा ने सभी भामाशाहों एवं अतिथियों का माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इसके बाद बोर्ड परीक्षाओं एवं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान राजस्थान शिक्षा समूह के निदेशक एवं भामाशाह जगदीश बांगड़वा ने भी अपनी ओर से विद्यालय के शिक्षकों का साफा बंधवाकर एवं महिला शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here