लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड के सुरेली कस्बें में स्थित अतिप्राचीन पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान पारसनाथ की प्रतिमा के समक्ष संगीतमय भक्तामर महिमा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चेतन जैन अध्यापक ने मंगलाचरण पढ़ा जबकि हेमचन्द सौगाणी ने भक्तामर पाठ का शुभारंभ किया। जैन समाज के प्रचारक हरीश जैन पाण्डया ने बताया कि आचार्य मानतुंग स्वामी का लिखा भक्तामर स्तोत्र पाठ का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। भक्तामर पाठ का आकर्षक मांडना सजाया गया। बनेठा समाज के लोगो ने सामूहिक रूप से भक्तामर मांडने पर भक्तामर के 48 महाकाव्यों दोहे के साथ 48 ऋद्धि सिद्धी मंत्रो से युक्त दीपकों को प्रज्वलित किया गया।
भक्तामर महा अर्चना आयोजित करवाने का सौभाग्य पूरणमल विनोद कुमार लुहाड़िया परिवार बनेठा को मिला। सभी ने एक-एक दीपक जलाकर स्वयं को पुण्यशाली जीव समझा। समापन के उपरांत समाज के लोगो ने भजनों की भक्ति नृत्य करते हुए भगवान आदिनाथ और पारसनाथ की भव्य आरती उतारी। इस मौके पर अर्चना जैन,प्रवीण पाण्डया,बसंत जैन,नरेन्द्र जैन,सुनिल पाटनी,कृतिका,पुष्पेन्द्र जैन,कपूर जैन सहित कई श्रद्धालुगण उपस्थित थे।













































