भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कॉलेज मित्रों के साथ महाराजा कॉलेज ग्राउंड में खेला क्रिकेट

0
165
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर में महाराजा कॉलेज के मित्रों के साथ क्रिकेट खेलते डॉ. सतीश पूनियां

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा प्रदेश के संगठन प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां रविवार को जयपुर स्थित महाराजाओ कॉलेज में अपने पुराने मित्रों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए।

महाराजा कॉलेज और राजस्थान विश्वविद्यालय से हुई शिक्षा दीक्षा

उल्लेखनीय है कि डॉ. पूनियां ने महाराजा कॉलेज, जयपुर से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडीढ की। छात्र जीवन में वे सक्रिय राजनीति से जुड़े और राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा।

हरियाणा के संगठन प्रभारी है डॉक्टर सतीश पूनिया

डॉ. सतीश पूनियां आमेर से विधायक रह चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा प्रदेश के संगठन प्रभारी हैं।

कॉलेज के दिनों को याद कर खूब की मस्ती

अपने व्यस्ततम  समय में से समय निकालकर दोस्तों के साथ क्रिकेट के बहाने मस्ती करना, पुराने दिनों को याद करना ,यह सब बहाना था अपने मित्रता के उन दिनों को याद करना जो कहीं यादों के झरोखों में धूल फूंक रहे थे।   जब सब लोग मिलकर एक साथ महाराजा कॉलेज ग्राउंड पर मिले तो उन्हें अपने कॉलेज के दिन याद आ गए।  सपना पुराने दिनों को याद किया और एक दूसरे के हाल-चाल जाने सुख दुख के बारे में जानकारी और क्रिकेट खेला।

 

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here