लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कोटपूतली-बहरोड़/जयपुर। भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले की माढ़ण तहसील के ग्राम काठूवास पहुंचकर टीकाराम जूली की माताजी स्वर्गीय चलती देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत चलती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर भूपेंद्र यादव (केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री), राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह, सांसद मदन राठौड़ तथा विधायक देवी सिंह शेखावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में शोक का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

















































