- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास का संकल्प साकार हो रहा है।
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर दिसंबर माह में 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण व नगरीय विकास से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों, ताकि विकास योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि “विकास कार्य केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सुधार के रूप में दिखने चाहिए।”
सरकार की प्राथमिकता पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही पर आधारित विकास है, जो हर गांव, ढाणी और शहर तक पहुंचेगा।
- Advertisement -















































