लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर ।क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाबसर का निधन हो गया। भगवान सिंह रोलसाबसर का राजपूत समाज को न केवल राजस्थान में अपितु देशभर में एकजुट करने और सामाजिक सरोकारों के लिए प्रतिबद्ध करने में बड़ा योगदान रहा । वह हमेशा समाज को एकजुट करने के लिए काम करते रहे । सामाजिक बुराइयों को दूर करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने में उनकी भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने राजपूत समाज में संस्कारवान युवा शक्ति को तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाई।
भगवान सिंह रोलसाबसर के लिए सामाजिक हित सर्वोपरि रहा
भगवान सिंह रोलसाबसर को कई बार राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव लड़ने के लिए ऑफर किया लेकिन उन्होंने कभी भी इसको तवज्जो नहीं दी, उनके लिए सामाजिक हित और समाज सामाजिक सरोकार सर्वोपरि रहे । दोनों ही राजनीतिक पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में उनके समानांतर संबंध रहे । उनके निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ,मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ,समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
