भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा निकाली

0
213
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। आयोजन कर्ता आलोक बढ़ाया ने बताया कि कथा वाचक साध्वी राधिका दीदी वृंदावन द्वारा संत सुंदर दास सेवा सदन में 7 दिसंबर तक दोपहर 12:00 से 4:30 तक भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। कलश यात्रा से पूर्वश्री रघुनाथ जी के मंदिर में भागवत का आचार्य बसंत शर्मा द्वारा मंत्रोचार के साथ पूजन किया गया। इसके बाद बैंड बाजों के साथ भागवत को सिर पर धारण कर नाचते गाते हुए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं ने चुनरी की साड़ी पहन कर कलश सिर पर धारण कर रखे थे। कलश यात्रा पर जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। कलश यात्रा रघुनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर न्यू मार्केट, कटलागेट, सरदार सर्कल, बस स्टैंड होते हुए संत सुंदर दास सेवा सदन पहुंची। जहां कथा वाचक साध्वी राधिका दीदी द्वारा भागवत कथा का वाचन किया। उन्होंने कहा कि भागवत सुनने से ही कलयुग में जीवन का उद्धार हो सकता है। इस अवसर पर रमेश बढ़ाया, ललित बढ़ाया, आलोक बढ़ाया, रामगोपाल गुप्ता, रविशंकर शर्मा, बलभद्र सिंह, किशन बढ़ाया, राकेश बढ़ाया, कजोड़ चौधरी, रमेश जांगिड़, नमो गौतम, मुरली मित्तल, मनोज शर्मा, अशोक गगरानी, राजेश, अमित, हनुमान, सत्यनारायण सहित बड़ी संख्या में महिलाओं सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here