भगवान परशुराम की निकाली भव्य शोभा यात्रा

0
219
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर मे भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा बैण्ड बाजो और भगवान परशुराम के नारों के बीच नाचते गाते हुये विशाल भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई। गढ रोड स्थित चार भुजानाथ के मन्दिर मे सवेरे भगवान परशुराम की बाह्मण समाज के शम्भू रेवाल तथा महिला, पुरूष एवं बच्चों द्वारा पूजा की गई। ब्राह्मण समाज के युवा जन एवं महिला पुरूष धर्म पताका लेकर बैण्ड बाजो के साथ नाचते गाते हुये शोभा यात्रा का जुलूस रवाना हुआ जो गणेश मन्दिर, कटला गेट, सदर बाजार, गीता भवन, जैन चेतालय मुख्य बाजार रधुनाथ जी के मन्दिर न्यू बाजार चिकित्सालय रोड, ककोड गेट, सदर सिंह सर्किल होते हुये नैनवा रोड स्थित शिव मन्दिर पहुची।

जुलूस के दौरान जगह-जगह पर श्रदालुओं द्वारा भगवान की आरती उतार जुलूस मे शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर जलपान करवाया गया। शिव मन्दिर में महाआरती का आयोजन किया गया महाआरती पर लोकेश कुमार जोशी, पवनेश जोशी ने अपने परिवार जनो के साथ आरती का लाभ उठाया।

इस दौरान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष नरोत्तम लाल शर्मा, बाह्मण जागृति संस्थान के संयोजक राहुल शर्मा, पवनेश जोशी, महेश जोशी, ओमप्रकाश पड़ा, मनोज पंडा, मनोज चर्तुवेदी, रामप्रसाद पालीवाल, चतुर बिहारी शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा, गोतम बाह्मण समाज के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, अशोक रेवाली, महेश पारीक, कुलदीप पारीक, दिनेश जोशी, दिनेश पारीक, लोकेश जोशी, अशोक जोशी, रामप्रसाद पण्डा, गोपाल पण्डा, सत्यनारायण शर्मा, लड्डू दाधिच, अजय शर्मा, सुखदेव शर्मा, अवधेश शर्मा, दुर्गेश दाधिच, चेतन रेवाल, देवेन्द्र भट्, शम्भू रेवाल, रविशंकर शर्मा, रवि दत्त शर्मा, महिला मोर्चा की शकुन्तला आदि सैकडों महिला एवं पुरूष शामिल थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here