लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कडी कार्यवाहीं की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। निकटवर्ती बिजयनगर कस्बे में ब्राह्मण समाज को छात्रावास आवंटन को लेकर नगर पालिका में चल रही प्रक्रियारत भूमि पर विराजित भगवान परशुराम की मूर्ति को तौडऩे का मामला सामने आया है। प्रकरण पर ब्राह्मण समाज ब्यावर ने कडा आक्रोश जताया है। मूर्ति तौडने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाहीं की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज ब्यावर की और से जिला कलेक्टर डा. महेन्द्र खडग़ावत को ज्ञापन दिया गया।
जिला कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि बिजयनगर में स्थित नगर पालिका बिजयनगर के नाम की भूमि खसरा संख्खया 608/38 है, जिसमें 5 बीघा भूमि पर ब्राह्मण समाज का कब्जा होकर छात्रावास हेतु भूमि आवंटन बाबत नगर पालिका बिजयनगर में पत्रावली प्रस्तुत कर रखी है। उक्त भूमि में समाज के आराध्यदेव भगवान परशुराम व महर्षि गौतम की मूर्ति व तस्वीर स्थापित होकर चबूतरा बना हुआ था। जिनकी रोजाना पूजा-अर्चना, आरती की जाती रही है। ज्ञापन में बताया कि 25 मई शाम के समय आरती हो जाने के बाद रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धार्मिक उन्माद पैदा करने की गरज से आराध्यदेव श्री परशुराम जी भगवान की मूर्ति को तौडकर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे ब्राह्मण समाज की धार्मिक भावनाओं को काफी ठेस पहुंची है तथा समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है।
हमे आंशका है कि प्राज्ञ कॉलेज के डायरेक्टर नवल सिंह जैन द्वारा यह हमारे भगवान की मूर्ति को तुडवाया गया है। क्योकि उसके द्वारा पूजा-पाठ करने वाले शिकरानी निवासी रामेश्वर व उसकी पत्नि को डराया धमकाया जाता है। ज्ञापन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफतार कर सखत से सखत कार्यवाहीं की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष विजय पारीक, गोपाल शर्मा, ज्वाला उपाध्याय, नरेन्द्र शर्मा, रामेन्द्र शर्मा, हिमांशु शर्मा, शौर्य जोशी, सुनील दुबे, चंद्रशेखर शर्मा, सुलक्षणा शर्मा, योगेश पंचौली, अरूण भारद्वाज तथा अनिल त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
















































