भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर मनाई जयंती

0
67
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल (नवीन कुमावत) । धन्वंतरि जयंती के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेद औषधालय में भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना विधिवत रूप से की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच रामगोपाल बासनीवाल, उपसरपंच सुनील शर्मा एवं औषधालय प्रभारी डॉ. मुकेश शर्मा ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर औषधालय कम्पाउंडर सचिन कुमावत, वार्ड पंच चुन्नीलाल कुमावत, संजय जैन, अध्यापक गोविंद सोनी, शैलेंद्र पाराशर, समाजसेवी महेंद्र सिक्का, आशीष प्रजापत, महेश कुमार सोनी, यक्षित पाराशर, विजय कुमावत तथा योग प्रशिक्षक सायरमल यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में किशनगढ़ रेनवाल में रेलवे स्टेशन रोड पर भी भगवान धन्वंतरि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सभी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर जनस्वास्थ्य की मंगलकामना की। इस अवसर पर डॉ. मुकेश शर्मा, कंपाउंडर उमाशंकर शर्मा, योग प्रशिक्षक सायरमल यादव, सेवानिवृत्त प्राध्यापक सीताराम शर्मा, उप प्रधानाचार्य रामकिशन कुमावत, प्राध्यापक आनंद कुमावत, सरस्वती देवी शर्मा, सुनीता शर्मा, अंशिका शर्मा, वंशिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के महत्व और भगवान धन्वंतरि के योगदान को रेखांकित किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here