भगवान धन्वंतरि जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

0
76
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। यहां राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में शनिवार को धन्वंतरि जयंती पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रभारी अधिकारी डॉ. रामहेत मीणा ने आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की।

डॉ. मीणा ने इस मौके पर कहा कि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर 14वें रत्न के रूप में भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए और उन्होंने पृथ्वी पर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को प्रतिपादित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को भगवान धन्वंतरि के जन्मदिवस के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी दी।

पूजा-अर्चना पंडित छीतर लाल द्वारा सम्पन्न करवाई गई। कार्यक्रम में कम्पाउंडर राकेश गुर्जर, राम गोयल, रामस्वरूप सैनी, गोपाल सैनी, बालकिशन शर्मा, किशनसिंह गौड़, ओमप्रकाश, मनराज, केशव, किस्मत भारती, राजदेवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here