लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा में श्रद्धा के साथ जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक बड़ी धूमधाम से मनाया गया । प्रबंध कमेटी अजय जैन अलीगढ़ ने बताया कि आदिनाथ भगवान जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर हैं उनका गर्भ कल्याणक आषाढ़ मासे कृष्ण पक्ष द्वितीयं को मनाया जाता है ।जैन धर्म में तीर्थंकर वे होते हैं जो मोक्ष (मुक्ति) का मार्ग दिखाते हैं। भगवान आदिनाथ को ऋषभदेव भी कहा जाता है। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर थे। इस दिन को भगवान आदिनाथ के जन्म के पूर्व के कल्याण के रूप में मनाया जाता है । उन्होंने मानव जाति को धर्म और ज्ञान का मार्ग दिखाया था।
सुखोदय तीर्थ क्षेत्र पर ऋषभ देव भगवान का गर्भ कल्याणक मनाया गया सर्वप्रथम मंगलाष्टक कर नित्य अभिषेक शांति धारा की गई। प्रथम शान्तिधारा कर्ता सुरेश कुमार अतिशय कुमार दिव्यांशु कुमार रोहित वाले परिवार उनियारा द्वारा शांतिधारा की उसके बाद देव शास्त्र पूजा चौबीस भगवान की मूलनायक और ऋषभदेव भगवान की पूजा का गर्भ कल्याणक मनाया । अभिषेक शांतिधारा मे मनोज पाटोदी कमल कासलीवाल मनीष लुहाड़िया दीपक पटौदी शुभम अग्रवाल धर्मेंद्र जैन सुरेश जैन आदि भक्तगण मौजूद रहे ।
शास्त्री हिमांशु जैन पुजारी राजेश जैन ने सभी कार्यक्रम सानंद संपन्न कराये भक्तामर सह.संयोजक नरेंद्र जैन बनेठा ने बताया की शाम साढ़े 7 बजे भक्तामर दीपअर्चना की गई । शुक्रवार भक्तामर मंडल उनियारा द्वारा भक्तामर अनुष्ठान किया गया जिसमें मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे। भक्तामर अनुष्ठान के पश्चात सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र प्रबंध कमेटी और शुक्रवार भक्तामर मंडल द्वारा श्रेष्ठी परिवार माला दुपट्टा साफा पहना कर स्वागत सम्मान किया गया भक्तामर दीपार्चना कर ऋषभ देव भगवान का गर्भकल्याणक बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।














































