- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भरतपुर।
भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा द्वारा भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें डीग निवासी भावना गांधी को भाजपा जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री गौरव सोनी और भाजपा नेता दाऊदयाल नसबरिया ने भावना गांधी का माला और साफ़ा पहनाकर स्वागत किया। भावना गांधी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पार्टी कार्यों में योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
- Advertisement -


















































