लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गौतम शर्मा, राजसमंद।
राजसमंद जिले के भावा स्कूल में गुरुवार को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदनलाल दिलावर ने औचक निरीक्षण किया। मंत्री के अचानक पहुंचने से विद्यालय परिसर में हलचल देखने को मिली, वहीं शिक्षक और स्टाफ पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान मंत्री दिलावर ने प्रधानाचार्य सीमा गहलोत से विद्यालय में आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा, सूर्य नमस्कार, छात्र संख्या, नामांकन की स्थिति और कक्षा 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
प्रार्थना हॉल के लिए डीएमएफटी फंड से स्वीकृति
प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में प्रार्थना हॉल की आवश्यकता बताने पर मंत्री ने तुरंत जिला कलेक्टर से फोन पर चर्चा की और डीएमएफटी फंड से प्रार्थना हॉल निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए। इससे विद्यालय को बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
व्यवस्थाओं पर शिक्षा मंत्री संतुष्ट
मंत्री दिलावर ने विद्यालय की शैक्षणिक तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उन्हें संतोषजनक बताया और विद्यालय प्रशासन की सराहना की।
जनप्रतिनिधि और स्टाफ रहे उपस्थित
निरीक्षण के दौरान जिला प्रमुख रतनी देवी चौधरी, माधव चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और विद्यालय स्टाफ—
दिनेश चंद्र, लीला सालवी, हेमलता, निर्मला साहू, गायत्री शर्मा, अनुराधा शर्मा, भाग्यश्री टांग, कविता धोबी, साक्षी शर्मा, कमलेश शर्मा, भावना, विमला, विमलेश, मांगीलाल कुमावत सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।















































