Home latest भावा में चल रहे वैदिक शिक्षण शिविर में 51बटुकों ने जनेऊ धारण...

भावा में चल रहे वैदिक शिक्षण शिविर में 51बटुकों ने जनेऊ धारण की 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गौतम शर्मा

विद्वान पंडितों के मंत्रों से गूंजा परिसर

राजसमंद । जिले के भावा गाव में चल रहे वैदिक शिविर में गुरुवार को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया जिसमे 51 ब्राह्मण बटुकों को यज्ञोपवीत धारण करवाई कार्यक्रम की संस्था के संरक्षक ओम प्रकाश शर्मा द्वारा की गई मुख्य अतिथि 52 खेड़ा गुर्जर गोड़ समाज अध्यक्ष जमकु लाल शर्मा थे । प्रहलाद तिवारी ने संचालन किया गया विशिष्ट अतिथि संत रमेश दास महाराज, शांतिलाल तिवारी,मनोहर व्यास,प्रहलाद ,विमल , भगवती लाल ,भूपेंद्र पारिक, नंदलाल पालीवाल ने की कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन व पूजा संपन्न करवाई साथ में बटुकों को यज्ञोपवीत का महत्व बताया गया व आचार्य हरिप्रसाद यज्ञोपवीत के विषय में विशेष जानकारी दी तथा आचार्य पवन व गणपत ने यज्ञोपवीत के नियम बताए संस्था के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा आचार्य विष्णु कुमार शर्मा व नंदलाल शर्मा द्वारा स्तोत्रों का पाठ किया गया विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 500 अभिभावक उपस्थित थे कार्यक्रम में विष्णु , किशन पालीवाल,प्रदीप ,कजोड़ीमल , नन्दलाल शर्मा,हरीश पालीवाल,पवन जी पालीवाल,आदि आचार्य उपस्थित थे व अनेक भामाशाहों द्वारा संस्था को सहयोग मिला

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version