Home latest भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन राजस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन राजस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने राष्ट्रीय संस्थापक और उच्च अधिकार समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापति,राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत चक्रधारी प्रजापति, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किशन प्रजापत, राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश चंद्र प्रजापति के अनुमोदन से प्रदेश पदाधिकारीयों की सूची जारी कर घोषणा की है ।जिसमें छः प्रदेश उपाध्यक्ष,ओर तीन प्रदेश सचिव नियुक्त किए है साथ प्रदेश मुख्य महासचिव और प्रदेश कोषाध्यक्ष की पूर्ववत नियुक्ति को यथावत रखा गया है।

सूचीनुसार रमेश बासनीवाल डूंगरगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष, भूपेंद्र प्रजापति अलवर प्रदेश उपाध्यक्ष, बद्री लाल प्रजापत झालामंड जोधपुर प्रदेश उपाध्यक्ष, विश्वास प्रजापति नाथद्वारा उदयपुर प्रदेश उपाध्यक्ष,भगवान लाल प्रजापति अजमेर प्रदेश उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश मारवाल खाजूवाला प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए है। तथारामचंद्र प्रजापति प्रतापगढ़ प्रदेश सचिव, डॉ मोरपाल पोर्टर कोटा प्रदेश सचिव, केहरी सिंह प्रजापति भरतपुर प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किए गए है।साथ ही विजय कुमार लखेसर अनूपगढ़ गंगानगर प्रदेश मुख्य महासचिव और सी ए नौरतन प्रजापति लाडनू प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर यथावत रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version