Home latest भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जन्म दिवस मनाया धूमधाम से

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जन्म दिवस मनाया धूमधाम से

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री का जन्म दिवस दिलीप पुरी के निर्देशानुसार धूमधाम से मनाया गया। आज 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होने के साथ साथ,आज के इस शुभ दिन पर ही राजस्थान सरकार की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सम्माननीय वसुंधरा राजे जी का जन्म दिवस आता है,यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सम्माननीय वसुंधरा राजे जी का जन्म दिवस अत्यंत धूमधाम से मनाया सर्वप्रथम इस अवसर पर हनुमानजी के मंदिर में उत्साह पुर्वक सुंदरकांड -पाठ के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तदुपरांत मिष्ठान्न स्वरूप लड्डूओं का भोग लगाकर उपस्थित समस्त भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।

इसी अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं ने सनातन परंपरा अनुसार अनेक दीप जलाकर वसुंधरा राजे के शतायु होने की कामना की जनप्रतिनिधि पार्षद सुधा आचार्य ने कहा कि “साम्माननीय वसुंधरा राजे जी भाजपा की कर्मठ कार्यकर्ता है और उन्होंने सदैव निष्ठा पूर्वक राष्ट्र निमित्त अपनी सेवाएं दी है उनके कार्यकाल में राजस्थान का सर्वांगीण विकास हुआ ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।” इस अवसर पर युवा कार्यकर्ता मुकेश बन कहा कि “सम्माननीय वसुंधरा राजे जी भाजपा की कद्दावर नेता है और हम सभी युवा शक्ति तन मन धन से वसुंधरा जी के साथ है”। महिला कार्यकर्ता राजश्री कच्छवाहा ने कहा कि “वसुंधरा राजे जी का कार्यकाल आज भी जनता याद करती है।” इस अवसर पर अपार जन समूह के साथ सुरेश साध, हरीश भोजक, श्रवण सिंह, शांति लाल साध, विनोद रामावत, राजेश साध, मनीष ढाका, माल सिंह राजपुरोहित, हिमांशु महात्मा और भी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version