भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई ने डॉ. सुरेंद्र वर्मा का किया स्वागत  

0
78
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

विजय कपूर

बीकानेर, । भारत विकास परिषद बीकाणा इकाई द्वारा एस. पी. मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य सुरेंद्र कुमार वर्मा का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) और कार्यक्रम संयोजक डॉ. अजय कपूर ने कहा कि “स्वस्थ तन से ही स्वस्थ मन संभव है, और मेडिकल कॉलेज के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में नई ऊर्जा आएगी।” सभी पदाधिकारियों ने डॉ. वर्मा को शॉल पहनाकर अभिनंदन किया।

संपर्क संयोजक लीला कृष्ण चावला और फोर्ट स्कूल की प्रधानाध्यापिका पिंकी शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। समाजसेवी राकेश बजाज और दिनेश माथुर ने ओपरना पहनाकर डॉ. वर्मा के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

व्यवसायी ललित खत्री और गुरदयाल डांग ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि डॉ. वर्मा एस. पी. मेडिकल कॉलेज को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे। एम.पी. अग्निहोत्री और फिल्म डायरेक्टर आर. डी. भाटी ने परिषद की गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया, जिस पर डॉ. वर्मा ने प्रसन्नता जताई और सामाजिक कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।

यह कार्यक्रम परिषद के सामाजिक सरोकार और चिकित्सा क्षेत्र में सहभागिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here