भाजपा ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश सेवा करने वाला दल: मदन राठौड़

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर | (रूपनारायण सांवरिया) भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव, आकर्षक रोशनी और भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा रंगोली सजाई गई तथा पूरे परिसर को दीपों से रोशन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ निरंतर देश सेवा में समर्पित है और आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विस्तार देशभर में हुआ है और देशभक्ति एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना को मजबूती मिली है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में हो रहे विकास कार्यों की भी सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की ओर से उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। “भाजपा स्थापना दिवस की बधाई हो” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” जैसे नारों से परिसर गूंज उठा। महिला कार्यकर्ताओं ने दीपोत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाई और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को रंगीन बनाया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, कैलाश मेघवाल, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, एकता अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मीडिया प्रभारी प्रमोद वरिष्ठ, जयपुर जिलाध्यक्ष अमित गोयल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हमीद खान मेवाती सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here