लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मीरा महोत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र गहलोत ने दी बधाई
नागौर/मेड़ता सिटी।
मीरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गहलोत ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी की गई।
इस अवसर पर सैनी नवयुवक मंडल के महासचिव राहुल कच्छावा ने कहा कि माली समाज के युवा नेता भूपेंद्र सैनी को भाजपा संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी से समाज और संगठन में खुशी की लहर है। उन्होंने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
मुलाकात के दौरान सैनी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष नेमीचंद भाटी, युवा नेता रवींद्र गहलोत सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने भूपेंद्र सैनी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
